बलिया : करेंट से महिला की मौत, मचा कोहराम
On



रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के हीता का पूरा गांव में शनिवार की सुबह विद्युत करेंट की चपेट में आने से एक विवाहिता की मौत हो गयी।
रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के हिता का पूरा गांव निवासी सुनीता सिंह (38) पुत्री तेजबहादुर सेंगर शनिवार की सुबह अपने घर में कपड़ा प्रेस कर रही थी, तभी विद्युत करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मऊ लिए रेफर कर दिया, लेकिन सुनीता की रास्ते में ही मौत हो गई। इस घटना से परिवार के लोगों का रोते-रोते बुरा हाल है।
शिवानंद बागले
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
11 Mar 2026 13:24:57
बलिया : राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुपालन में सिकन्दरपुर तहसील क्षेत्र में संचालित एक ईंट भट्ठे के...



Comments