प्रतियोगी छात्रों की ऑनलाइन जिन्दगी संवार रहे बलिया के आनंद

प्रतियोगी छात्रों की ऑनलाइन जिन्दगी संवार रहे बलिया के आनंद


बैरिया, बलिया। लॉक डाउन में सभी स्कूल-कालेज व कोचिंग बन्द है। कुछ स्कूलों ने ऑन लाइन पढ़ाई शुरू भी की है। बावजूद इसके विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे प्रतिभागी पठन-पाठन को लेकर असहाय दिखाई दे रहे है। ऐसे में क्षेत्र के श्रीपालपुर निवासी प्रगति कोचिंग सेन्टर के संस्थापक/संचालक आनन्द श्रीवास्तव ने प्रतियोगी छात्रों को ऑन-लाइन निःशुल्क शिक्षा देने का निर्णय लिया है।    

आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि वे बैरिया और सूर्यभानपुर में कोचिंग संचालित करते थे, लेकिन  लॉक-डाउन की वजह से कोचिंग का संचालन बन्द हो गया। इस बीच मन मे ख्याल आया कि क्यो न इस घड़ी को सकारात्मक उपयोग किया जाय। इस सोच के साथ निर्णय लिया कि वैसे प्रतियोगी, जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नही है, उन्हें निःशुल्क शिक्षा देकर उनका सहयोग किया जाय। 

आनन्द श्रीवास्तव ने यूट्यूब के माध्यम से आन-लाईन निःशुल्क शिक्षा सेवा शुरू कर दिया है। धीरे-धीरे उनके पास ऑनलाइन छात्रों की संख्या 372 पहुंच गई है, जिसमे लगभग 150 छात्राएं शामिल है। श्रीवास्तव ने बताया कि यूट्यूब पर उनका निःशुल्क शिक्षा पदत्त कार्यक्रम रात्रि 8 से 9 बजे तक प्रतिदिन संचालित होता है।

उन्होंने ने बताया कि पहले दिन प्रशिक्षण (शिक्षा प्रदत) और उसके अगले दिन टेस्ट सीरीज के कार्यक्रम का संचालन किया जाता है। कहा कि जनसेवा से जो आत्म संतुष्टि प्राप्त होती है, उसका वर्णन करना कठिन है। कहा कि हमारे थोड़े से मेहनत से अगर किसी का जिन्दगी सवर जाय तो इससे बड़ा मेहनताना और क्या हो सकता है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली