बलिया में Road Accident, दो युवकों की मौत ; रोकी रफ्तार

बलिया में Road Accident, दो युवकों की मौत ; रोकी रफ्तार


बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहाचवर खुर्द चौहान बस्ती के पास गुरुवार की देर शाम Road Accident में दो साइकिल सवारों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बलिया-रसड़ा मार्ग जाम कर दिया। सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

सिंहाचवर खुर्द निवासी अशोक चौहान (47), रसड़ा के सरदासपुर निवासी दीपू (38)  निवासी तथा सिहाचंवर खुर्द निवासी शोभनाथ (53) साइकिल से जा रहे थे, तभी चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे अशोक तथा दीपू की मौत हो गयी, जबकि शोभनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर एसडीएम सदर, CO सिटी अरुण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अनिल चंद तिवारी के अलावा अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गयी। एसडीएम के समझाने के बाद जाम खत्म हो सका। वाहनों का संचालन शुरू हो गया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे