बलिया : सभासदों ने अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ डीएम से की शिकायत, लगाया यह आरोप

बलिया : सभासदों ने अध्यक्ष और ईओ के खिलाफ डीएम से की शिकायत, लगाया यह आरोप



बांसडीह, बलिया। बुधवार को नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के दुर्भावनापूर्ण कार्य को लेकर नगर पंचायत के सभासदों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया।आरोप है कि बांसडीह के अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी के ख़िलाफ़ कान्हा पशु आश्रय स्थल एवं वार्ड नं 7 में बिना टेण्डर बन रहे शौचालय की जांच को लेकर सभासदों ने शिकायत की थी, जिसकी जांच चल रही है। इस बात से नाराज अध्यक्ष व ईओ ने शिकायत करने वाले सभासदों के साथ दूरी बना रहा है। किसी भी बैठकों की सूचना इन सभासदों को नहीं दी जा रही है, जो शासनादेशों का उलंघन है।

यहां तक की आपदा आयुक्त/निगरानी समिति की नोडल अधिकारी संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपुर्णा गर्ग की बैठक तक की सूचना इन सभासदों को नहीं दी गई। सभासदों ने आरोप लगाया है कि अधिशासी अधिकारी कोरोना महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई को सुनियोजित तरीके से कमजोर कर रही है। सभासदों का कहना है कि उनके वार्ड में भी बाहर से कई व्यक्ति महाराष्ट्र सहित अन्य प्रदेशों से आये एवं होम क्वारंटीन है। लेकिन उचित दिशा निर्देश के अभाव में ये सभासद असहाय है। ज्ञापन देने वालो में प्रतुल ओझा, विजय कुमार गुप्ता, बेबी देवी, राजेश कुमार तुरहा, कन्हैया प्रसाद शामिल रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट