प्रियंका गांधी का सरकार पर तंज; कहा- डरना हमारी फितरत नहीं

प्रियंका गांधी का सरकार पर तंज; कहा- डरना हमारी फितरत नहीं


लखनऊ। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा है। चेतावनी देते हुए कहा है कि मुकदमा लगाने वालों को शायद यह पता नहीं है कि हम कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं, डरना हमारी फितरत में नहीं है।

शनिवार को ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा है, पिछले 60 दिनों से यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ता दिन-रात लगकर प्रवासी श्रमिकों और जरुरतमंदों की सेवा में लगे हैं। कांग्रेस के सिपाही द्वारा राशन, खाना और दवाई पहुंचाने का काम, श्रमिकों को भोजन-पानी देने और उन्हें घर वापस लाने की सुविधा करने का काम सेवाभाव से कर रहे हैं।

दूसरे टि्वट में प्रियंका ने कहा है कि उप्र कांग्रेस द्वारा अब तक 67 लाख लोगों की मदद हो चुकी है। अजीब बात है कि यूपी सरकार ने इस सेवा कार्य से विचलित होकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष को जेल में डाल दिया। अलग-अलग जिलों में हमारे कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लगाए गए हैं। परसों 50,000 उप्र कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेताओं ने फेसबुक लाइव पर अपनी एकजुटता दिखाई, कल सभी जिलों में सरकार को ज्ञापन दिया। मुकदमे लगाने वाले शायद ये भूल गए हैं कि ये महात्मा गांधी की पार्टी है। सेवा हमारे मूल में है और डरना हमारी फितरत नहीं। सेवा कार्यों को और तेज करेंगे।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित