बलिया : तेज टक्कर से हवा में उड़ी जयप्रभा सेतु की रेलिंग, पुल से लटका पिकप ; देखें तस्वीर

बलिया : तेज टक्कर से हवा में उड़ी जयप्रभा सेतु की रेलिंग, पुल से लटका पिकप ; देखें तस्वीर


बैरिया, बलिया। सोमवार की सुबह मांझी से जयप्रभा सेतु होकर बलिया जा रहा पिकप  अनियंत्रित होकर रेलिंग में न सिर्फ जोरदार तरीके से टकराया, बल्कि पुल से लटक गया। टक्कर कितनी तेज थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रेलिंग का एक बड़ा भाग टूटकर तीस फुट नीचे छपरा मांझी मुख्य मार्ग पर जा गिरा। यह महज संयोग ही था कि उक्त सड़क पर कोई राहगीर उस रेलिंग के टूटे भाग की चपेट में नही आया। 


पिकप टक्कर मारने के बाद खतरनाक ढंग से ओवर ब्रीज के नीचे लटक गया। हालांकि उसपर सवार चालक समेत तीन लोग सकुशल बच निकले। मांझी थाना पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकप को कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने टक्कर के कारण क्षतिग्रस्त रेलिंग का मरम्मत शीघ्र कराने की मांग की है, ताकि कोई अन्य दुर्घटना का शिकार न हो।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद