Lockdown 4.0 : रोस्टर में आंशिक बदलाव, पढ़ें पूरी खबर

Lockdown 4.0 : रोस्टर में आंशिक बदलाव, पढ़ें पूरी खबर


बलिया। लॉकडाउन के चौथे चरण ने दुकानों के खुलने के रोस्टर में जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने एक बार फिर आंशिक संशोधन किया है।  नए रोस्टर के मुताबिक, नाई, सैलून की दुकान पूरी तरह बंद रहेगी। इसके अलावा अन्य दुकानों के खुलने का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। रविवार को पूर्णतः साप्ताहिक बन्दी होगी और इस दिन सभी दुकानें बन्द रहेंगी। वहीं फल, सब्जी, सेवई, मुनक्का, खजूर आदि से सम्बंधित ठेलों को प्रतिदिन चलाने की अनुमति है। हालांकि इसके अलावा अन्य सामग्री का व्यापार करने वाले ठेले खोमचे केवल रविवार या साप्ताहिक बन्दी के दौरान लगाई जा सकेगी। 

नपा बलिया में 9 जगहों पर लगेगी सब्जी की दुकानें

नगरपालिका परिषद बलिया में सब्जी मंडी स्थल का निर्धारण भी नए सिरे से हुआ है, जिसके अनुसार सतीश चंद कालेज मैदान, रामलीला मैदान रोड, गुदरी बाजार, कुंवर सिंह कालेज के मैदान में सब्जी के फुटकर व्यापारी व्यापार कर सकेंगे। इसके अलावा राजकीय इंटर कालेज कैम्पस, रामपुर आईटीआई मैदान, आवास विकास कालोनी का पार्क, माल गोदाम रोड, कासिम बाजार रोड (धर्मशाला से चौक) में सब्जी की दुकान लगेगी। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि ठेले के अलावा प्रतिदिन लगाई या निकाली जाने वाली दुकानें निर्धारित स्थलों पर ही लगाई जाएगी। इन सबके बीच सोशल डिस्टेंसिग का अनुपालन हर हाल में सुनिश्चित करना होगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली