बलिया नगर पालिका कर्मी अशोक सिंह को पितृशोक, चहुंओर शोक
On



बलिया। नगर पालिका परिषद बलिया के वरिष्ठ लिपिक व दुबहर थाना क्षेत्र के अखार निवासी अशोक सिंह के पिता बृज बिहारी सिंह का निधन शनिवार की रात पैतृक आवास पर हो गया। 83 वर्षीय बृज बिहारी सिंह प्रतिष्ठित नागरिक थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इनकी अंत्येष्टि शिवरामपुर घाट की जाएगी। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र राज्य विद्युत बोर्ड बिहार के उप महाप्रबंधक भोलानाथ सिंह देंगे, जो खबर मिलने के बाद पटना से चल दिये है। अखार के प्रधान प्रतिनिधि सुनील सिंह, आरसी आनन्द ऋषि आनन्द, पिंटू सिंह, अरुण सिंह, जय कुमार सिंह, पिंकू सिंह इत्यादि ने शोक संवेदना प्रगट किया।
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
20 Mar 2026 22:20:35
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...



Comments