बलिया : कोरोना से बचाव को ग्राम पंचायतों में धन की कमी नहीं

बलिया : कोरोना से बचाव को ग्राम पंचायतों में धन की कमी नहीं


बैरिया, बलिया। गांवों को सेनेटराइज कराने, लोगों के लिए मास्क वितरण व कीटनाशकों का छिड़काव के साथ ही बाहर से आने वाले लोगों को क्वारंटाइन करके रैन बसेरा बनाकर बाहरी लोगों को खाने-पीने व रहने का व्यवस्था करने के लिए राजवित्त व 14वें वित्त के खाते में पर्याप्त धनराशि है। लेकिन अधिकांश ग्राम पंचायतों में कोरोना नियंत्रण के लिए धरातल पर अपेक्षित काम नहीं हो रहा है, जिससे लोग भयाक्रांत हैं।

बैरिया व मुरली छपरा विकास खंडों के अधिकारियों ने बताया कि कोई भी ग्राम पंचायत ऐसा नहीं है, जहां कोरोना नियंत्रण के लिए धन का अभाव है। हर जगह पर्याप्त धनराशि है। अगर कहीं कोई जरूरी कार्य नहीं हो रहा है तो इसकी सूचना कंट्रोल, डीएम कार्यालय व डीपीआरओ कार्यालय दें, जरूरी उपाय किए जाएंगे।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक