फांसी के फंदे पर लटकती मिली महिला सिपाही

फांसी के फंदे पर लटकती मिली महिला सिपाही


लखनऊ। औरैया जिले के बिधूना कोतवाली में तैनात महिला सिपाही ने फांसी लगाकर खुदकशी कर ली है। मंगलवार की सुबह कमरे में उनका शव फंदे पर लटका मिला तो सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने छानबीन की तो सुसाइड नोट मिला, जिसके आधार पर खुदकशी की वजह पता लगा रही है।

बागपत जिले के लतीफनगर निवासी राजेंद्र गिरी की पुत्री शालू (28) बीते वर्ष पुलिस में भर्ती हुई थी। पुलिस ट्रेनिंग पूरी करने के बाद दिसंबर में उनकी पहली तैनाती जनपद औरैया के बिधूना कोतवाली में हुई थी। फरवरी में शालू की शादी फिरोजाबाद में शिक्षक राहुल से हुई थी। शालू बिधूना कोतवाली के पास ही किशोर गंज मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रह रही थी। शालू जिस मकान में कमरा किराए पर लेकर रह रही थी, उसके मकान मालिक रविवार को पत्नी के साथ किसी काम से कानपुर गए थे। सोमवार की रात घर पर कोई भी नहीं था। रात में शालू ने अपनी बहन लखनऊ पुलिस विभाग में तैनात स्वाति से मोबाइल फोन पर बात की थी। उसकी बहकी बातों से घबराई स्वाति ने मंगलवार सुबह कोतवाली में फोन करके सूचना दी तो पुलिस कर्मी कमरे पर पहुंच गए। कमरे में शालू का शव फांसी पर लटका देखकर सभी सन्न रह गए। सूचना पर एएसपी कमलेश दीक्षित और सीओ मुकेश कुमार भी पहुंच गए। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद