बलिया : भाजपा के खिलाफ सपा ने एक साथ छोड़े कई तीर

बलिया : भाजपा के खिलाफ सपा ने एक साथ छोड़े कई तीर


बैरिया, बलिया। खपड़िया बाबा, सुदिष्ट बाबा, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की धरती पर सत्ता के मद में भाजपा के कुछ नेता गरीबों को परेशान करने में लगे हुए हैं। लोगों की जमीन लूट रहे हैं। फर्जी मुकदमा कराकर यहां आतंक की खेती करना चाहते हैं, किंतु समाजवादी पार्टी ऐसा नहीं होने देगी। सत्ताधारी लोगों के हर गलत कार्यों का जोरदार ढंग से विरोध किया जायेगा। वहीं गांव-गांव जाकर लोगों से उनकी असलियत बताई जाएगी। यह उद्गार समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजमंगल यादव के हैं, जो मंगलवार को बैरिया में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मैं जिला पंचायत का अध्यक्ष रहा हूं। इब्राहिमाबाद पशु मेले की जमीन के संदर्भ में मुझे पूरी जानकारी है। उसे हड़पने नहीं दिया जाएगा। उससे संबंधित कुछ अति महत्वपूर्ण कागजात मेरे पास है, जो समय आने पर मीडिया, सरकार व न्यायालय के समक्ष रखूंगा। सपा की सरकार में शुरू किए गए विकास योजनाओं को यह सरकार आगे नहीं बढ़ा पा रही है। सोनबरसा में 100 बेड का अस्पताल वर्षों से आधा-अधूरा पड़ा है।

वहीं धन अवमुक्त होने के बावजूद शिवपुर घाट पर गंगा नदी पर पुल का निर्माण कार्य नहीं शुरू हो पा रहा है। यह धरती संत महात्माओं ​व क्रांतिकारियों की धरती है, यहां जमीन लूटने व दारू, बालू के तस्करी तेज होने की घटना चिंताजनक है। यहां दलित अधिनियम का दुरुपयोग किया जा रहा है। जिस महिला से बैरिया थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है, उसे पता नहीं है कि उससे क्या लिखवाया गया है। जिलाध्यक्ष ने लोगों से ऐसे नेताओं से सतर्क करने का आग्रह करते हुए कहा कि इनके कथनी व करनी में काफी अंतर है। 

कहा कि आने वाले दिनों में जनता इन्हें विदाई देने का मन बना चुकी है। सरकार बदलते ही ऐसे लोग क्षेत्र को छोड़कर गायब हो जाएंगे।इस अवसर पर पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल, सुभाष यादव, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय, जयपकाश यादव मुन्ना सहित दर्जनों की संख्या वरिष्ट सपा नेता भी मौजूद थे।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा  ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया : युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की स्मृति में 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन की...
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक
बलिया में मोबाइल तोड़ने के साथ ही देवरानी ने जेठानी पर फेंका खौलता पानी, वाराणसी रेफर ; देखें Video
शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !