बलिया : कोरोना बम फूटने के बाद डीएम ने जारी किया यह आदेश, जानें कंटेनमेंट और बफर जोन की गतिविधि

बलिया : कोरोना बम फूटने के बाद डीएम ने जारी किया यह आदेश, जानें कंटेनमेंट और बफर जोन की गतिविधि


बलिया। जिले में शुक्रवार को अचानक कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ने के बाद जिला मजिस्ट्रेट श्रीहरि प्रताप शाही ने जिले के 6 चिन्हित क्षेत्रों को हॉटस्पॉट घोषित किया है। उन्होंने रेवती थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैंसहा, बैरिया थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बैरिया, ग्राम पंचायत जगदेवा व चाँद दियर, चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के कारो व दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू का डेरा खवासपुर को सील करने का आदेश दिया है। इसमें भैंसहा, चांद दियर, बाबू का डेरा खवासपुर व नपं बैरिया में दो-दो केस हैं, जबकि कारो व जगदेवा में कोरोना के एक-एक पॉजिटिव केस है।

कंटेनमेंट और बफर जोन में ये होगी गतिविधि

जिलाधिकारी ने बताया कि हॉटस्पॉट के संबंध में यह व्यवस्था है कि जहां कोविड-19 के संक्रमण का एकल प्रकरण हो, वहां एक किलोमीटर का दायरा कंटेनमेंट जोन होगा। इसी तरह जहां एक से अधिक केस होंगे, वहां तीन किलोमीटर का कंटेनमेंट जोन तथा दो किलोमीटर दूर का बफर जोन होगा।

कंटेनमेंट जोन में तीन गतिविधियां आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति, चिकित्सकीय टीम तथा सैनिटाइजेशन की टीम के अलावा और किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने बताया कि 28 दिनों तक कोई संक्रमण प्राप्त नहीं होने पर हॉटस्पॉट ग्रीन जोन में परिवर्तित हो जाएगा। इसी के अनुसार इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश उन्होंने दिया है।


बलिया : हॉटस्पॉट क्षेत्र में बंद रहेगी दुकानें, घर से निकलने पर पाबंदी और...

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा