बलिया : गरीब होते हुए भी अमीर है ये दो मित्र, देखें पूरी स्टोरी

बलिया : गरीब होते हुए भी अमीर है ये दो मित्र, देखें पूरी स्टोरी



बैरिया, बलिया। बैरिया त्रिमुहानी पर पुलिस पिकेट के पास दो साधारण परिवार के युवकों ने दूर-दराज से आने वाले राहगीरों की सेवा का मिशाल कायम किया है। वास्तव में इनका काम अत्यंत सराहनीय के साथ-साथ अनुकरणीय भी है।
बैरिया निवासी बृजेश कुमार चौरसिया उर्फ बुलेट व राजेश कुमार वर्मा उर्फ राजू अति साधारण परिवार से हैं। दोनों युवकों द्वारा पिछले पांच दिनों से बैरिया के रास्ते विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले सैकड़ों राहगीरों के लिए दवाई, बिस्कुट, मिठाई, नास्ता के पैकेट, भोजन का पैकेट तथा फल की व्यवस्था अपनी ओर से कराया जा रहा है। जिन्हें बिहार जाना होता है या अपने क्षेत्र के किसी गांव में उन्हें रोककर उक्त दोनों युवक पहले मिठाई के साथ पानी पिलाते हैं, फिर उनसे पूछते हैं कि नास्ता करेंगे या भोजन। राहगीर जैसा कहते हैं वह पूरे सम्मान के साथ वही उपलब्ध करा देते हैं। अब तक वे एक हजार से अधिक राहगीरों की सेवा पूरे मनोयोग से कर चुके हैं, जो सर्वत्र चर्चा का विषय बना हुआ है। इस क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में अति संपन्न लोग हैं, जो इस कोरोना महामारी में लोगों की मदद मे अपना हाथ नहीं बढ़ा पा रहे हैं, जबकि उक्त दोनों युवक जो कमाने खाने वाले परिवार से हैं, राहगीरों की सेवा व सहयोग करके समाज में मिशाल कायम किए हुए है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित वन विहार के पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के एक कर्मचारी की...
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी