बलिया : Lockdown की वजह से टली थी शादी, चोरी हो गई 'तैयारियां'

बलिया : Lockdown की वजह से टली थी शादी, चोरी हो गई 'तैयारियां'


सिकन्दरपुर, बलिया। थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में सोमवार की रात चोरों ने पीछे के रास्ते छत पर चढ़कर हजारों रुपए नगद व लाखों रुपए के गहने पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार के लोगो को मंगलवार की सुबह तब जानकारी हुई, जब वह सो कर उठे और कमरे का ताला टूटा देखा। कमरे के अन्दर अटैची में रखे नगदी व गहने गायब थे।  परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।  इसी दौरान गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दिया। मौके पर पहुंचे एसआई जयप्रकाश ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल किया। 

आदमपुर गांव निवासी छोटक गोड़ पुत्र यमराज गोड़ के घर के लोग सोमवार की शाम खाना खाकर नीचे वाले कमरे में सो गए। इसी दौरान रात में चोरों ने मकान के पीछे से छत पर चढ़कर कमरे का ताला तोड़ अटैची में रखा लगभग ₹45000 नगद व लाखों रुपये तथा साड़ी आदि पर हाथ साफ कर दिया। 

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि छोटक गोड़ के पुत्र बीरू गोड़ की शादी अप्रैल में होनी थी, जिसकी डाल की तैयारी परिजनों ने पहले से की थी, लेकिन लॉकडाउन की वजह से शादी टल गयी। इस बीच चोरो ने सभी सामानों पर हाथ साफ कर पूरे परिवार की कमर तोड़ कर रख दिया।

रमेश जायसवाल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट 25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
बलिया : शैक्षिक सत्र 2025-26 में माह जनवरी एवं फरवरी में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम...
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला