खुश हुए बलिया डीएम, जानकर आप भी हो जायेंगे खुश

खुश हुए बलिया डीएम, जानकर आप भी हो जायेंगे खुश


बलिया। एकांतवास में रखे गए सीतापुर, जालौन, लखीमपुर खीरी समेत बाहरी जिलों के लोगों ने अपना अनुभव साझा किया। उनका कहना था कि क्वॉरेंटाइन सेंटर में हम लोगों के मनोरंजन के लिए कैरमबोर्ड, विभिन्न प्रकार की किताबें, लूडो जैसी सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। टीवी के साथ प्रतिदिन अखबार भी मिल रहा था। स्थानीय पुलिस-प्रशासन के सहयोग से समय से खाना पानी पाकर ऐसा लग ही नहीं रहा था कि हम अपने घर से कहीं दूर किसी सेंटर में है। इस तरह क्वॉरेंटाइन में रखे गए उन लोगों की यह बात क्षेत्रीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर गर्व करने लायक थी। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने भी सभी प्रवासियों से कहा कि हमारी व्यवस्था से आप सब खुश हैं, यही हमारी उपलब्धि है।

एसडीएम, नायब तहसीलदार व एसओ को सराहा

क्वारंटाइन सेंटर से लोगों को विदा करने के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार जया सिंह व अजय कुमार सिंह के अलावा थानाध्यक्ष सुखपुरा वीरेंद्र यादव की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि आप लोगों की बेहतर व्यवस्था के दम पर आज ये दूर-दराज जनपद के रहने वाले लोग पूरी तरह संतुष्ट हैं। निश्चित रूप से इन सभी लोगों को खुश रखना चुनौतीपूर्ण था। हालांकि, यहां से विदा होते समय सभी प्रवासी लोगों ने भी क्षेत्रीय अधिकारियों को बड़ी विनम्रता के साथ प्रणाम नमस्कार किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट