बलिया : सपा की जनपदीय कार्यकारिणी घोषित, देखें किसे मिला कौन पद

बलिया : सपा की जनपदीय कार्यकारिणी घोषित, देखें किसे मिला कौन पद


बलिया। शनिवार को समाजवादी पार्टी ने जनपदीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों के नामों की घोषणा कर दी। जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव की उपस्थित में जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय 'कान्हजी' ने नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूचा मीडिया को दिया। 

नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों से जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की सहमति से आज आप साथियों को पार्टी की बहुत बडी जिम्मेदारी सौप रहा हूं। वह जिम्मेदारी है 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा का आम चुनाव, जिसमे हमे और आपको मिलकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में एक लोकप्रिय सरकार बनाने के संकल्प को लेकर गांव-गांव जाना होगा। जनता की समस्याओं को लेकर हर स्तर पर संघर्ष करना होगा, ताकि जनता यह महसूस करे कि समाजवादी पार्टी के लोग हमारे हर सुख और दुःख में साथ खड़े हैं। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को जनपदीय अध्यक्ष राजमंगल यादव द्वारा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रभुनाथ पहलवान, अजय यादव, रोहित चौबे, आशुतोष ओझा, मिंटू खां, जलालुद्दीन, सुभाष यादव, अनिकेत साहनी इत्यादि उपस्थित रहे।
     
पदधिकारियों की सूची

उपाध्यक्ष
हीरालाल वर्मा, रमेश चंद्र साहनी, जमाल आलम, कुवेर नाथ तिवारी, ओमप्रकाश यादव।

महासचिव
राजन कन्नौजिया

कोषाध्यक्ष
मदन राय

सचिव
रामेश्वर पासवान, शमशाद बासपारी, रामनाथ पटेल, कालीचरण बिंद, रविन्द्र यादव, गुरुजी लाल राजभर, जय प्रकाश यादव, कमलेश भारती, आदर्श कुमार मिश्र झब्बू, सुभाष यादव, अमलेश चौहान, अरुण कुमार यादव, नमोनारायण सिंग, कृष्णा प्रधान, राघवेंद्र खरवार, राजनाथ यादव, विरलाल यादव, शैलेश सिंह, कृपाशंकर यादव, शामू ठाकुर।

जिलाकार्यकारी के सदस्य

श्याम बहादुर सिंह, श्रीमती शुशीला राजभर, राजनारायण यादव, श्रीमती रामरती पल, पतरु तुरहा, भीष्म यादव, महेंद्र राय, मुनिलाल यादव, रविन्द्र सिंह, जनार्दन मौर्य, वीरेन्द्र पटेल, इरशाद मास्टर, श्रीकांत गिरी, परवेज रोशन, विजय शंकर मंगोलपारी, प्रदीप गुप्ता, राजेन्द्र चौरसिया, रविन्द्र नाथ सिंह, अरविंद राजभर, ब्रिकेश पाल, छोटेलाल साहनी, नुरुल हसन, राम अवध वर्मा, धनजी चौरसिया, सतेन्द्र शर्मा वीरेंद्र पासवान, संजय नट, राणा प्रताप सिंह, अभिमन्यु प्रजापति, पुरुषोत्तम यादव, दीवान सिंह, राजेश यादव, हरेन्द्र गोंड, अनंत मिश्रा, उस्मान भाई, श्रीभगवान उर्फ बंधु गोंड, अभिमन्यु सिंह, संजय यादव, और अरविंद नाथ तिवारी।



             

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद