बलिया : कोरोना के खिलाफ जंग में चमक रहा पुलिस विभाग का यह 'सूरज'

बलिया : कोरोना के खिलाफ जंग में चमक रहा पुलिस विभाग का यह 'सूरज'


बलिया। Covid19 (कोरोना महामारी) को हराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के साथ 'खाकी' याेद्धा की तरह मैदान में डटी है। कानून व्यवस्था कायम रखने की बात हो या लॉकडाउन को पालन कराना या फिर आम जन की सुरक्षा.... हमारी पुलिस जिस जज्बे के साथ दिन-रात 'कर्तव्य पथ' पर खड़ी है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। प्रस्तुत है पुलिस विभाग के एक ऐसे ही योद्धा की कहानी...

                       सूरज सिंह

बलिया कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी सिविल लाइन। यहां तैनात है एसआई सूरज सिंह। इनका समर्पण और जज्बा देख इन्हें कोरोना का असली योद्धा कहने में अतिश्योक्ति नहीं। ये पूरी शिद्दत और साहस से मैदान में उतरकर कोरोना को हराने के लिए फ्रंटलाइन पर डटे हैं। 'बाहर' से आ रहे मजदूरों की सुरक्षा ही नहीं, उनकी स्क्रीनिंग में भी सूरज सिंह 'सूरज' की भूमिका में नजर आ रहे है। रविवार को रोडवेज बस स्टेशन पर इस योद्धा की तत्परता देख अधिकतर लोग यही कहते सुने गये कि यह है हमारी पुलिस। 


रोडवेज पर ड्यूटीरत कुछ लोगों से एसआई सूरज सिंह के बारे में हमारी बात हुई। सबने कहा, इस वैश्विक संक्रमण काल में सूरज सिंह की ईमानदार मेहनत का कोई जबाब नहीं। दूसरों को संक्रमण से बचाने के लिए पुलिस के सामने खुद को बचाना भी किसी चुनौती से कम नहीं है, लेकिन हमारी पुलिस हर मोड़ पर डटी है। वही, सूरज सिंह ने कहा कि नौकरी में रहकर जन सेवा का सौभाग्य मिलना, हमारे लिए किसी मेडल से कम नहीं हैं। हमने देश सेवा की जो शपथ ली है, आज वह सार्थक हो रही है। 


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली