बलिया : कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने राजीव गांधी को बताया सूचना क्रांति का जनक

बलिया : कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने राजीव गांधी को बताया सूचना क्रांति का जनक


मनियर, बलिया। बांसडीह विधान सभा के कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सर्वप्रथम कांग्रेस नेता रौशन सिंह चंदन ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। कहा कि भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को हुआ था। 21 मई 1991 को उनकी हत्या पेरुबुदूर में एक आतंकवादी संगठन ने मानव बम से कर दी थी।



श्री चंदन ने कहा कि राजीव गांधी भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाते हैं। देश के कंप्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रांति का श्रेय उन्हें जाता है। स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिलवाने का काम किया। मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम करके 18 वर्ष तक के युवाओं को चुनाव में वोट देने का अधिकार राजीव गांधी ने दिलवाया। 

पंचायतीराज का विस्तार राजीव गांधी के शासनकाल में हुआ। श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में सर्व मखूलाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश राय, उमेश सिंह, मुन्ना सिंह, गुड्डु सिंह, महिम सिंह, राज सिंह,  रामजी गुप्ता, राजेश राजभर, लल्लू तुरहा आदि मौजूद रहे।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया : ‘हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा’ की भावना से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने...
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी