कोरोना योद्धा : बलिया के इन कर्मवीरों को मिला पत्रकार का सम्मान और...

कोरोना योद्धा : बलिया के इन कर्मवीरों को मिला पत्रकार का सम्मान और...


बैरिया, बलिया। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर देश भर में चल रहे लॉक डाउन के बावजूद अपने कर्तव्यपथ पर निरंतर घर-घर समाचार पत्र पहुंचा रहे समाचार पत्र विक्रेताओं को पत्रकार रवीन्द्र सिंह ने रविंद्र सिंह ने गमछा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर पत्रकार शिवदयाल पाण्डेय मनन, वीरेंद्र नाथ मिश्र, धीरज सिंह, सुधाकर शर्मा के अलावा वितरक अरुण मिश्र व रमेश शर्मा मौजूद रहे। 

इससे पहले बैरिया सेंटर पर युवा व्यापार मंडल रानीगंज तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन द्वारा खाद्यान्न राहत पैकेट व अंगवस्त्रम के साथ ही पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। दोनों लोगों द्वारा अलग-अलग गमछा व राहत पैकेज दिया गया। समाचार पत्र विक्रेताओं को सम्मानित व राहत पैकेट भेंट करने के दौरान सोशल डिस्टेंस का पालन जागरूकता के साथ अनुकरणीय ढंग से किया गया।

इनकी सेवा को बार-बार प्रणाम : मंटन

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन ने कहा कि समाचार पत्रों से मिलने वाली जानकारी के अलावा इनसे मौखिक रूप से भी क्षेत्र की छोटी मोटी जानकारी होती रहती है। इन लोगों द्वारा लाया गया समाचार पत्र अपने घर के माहौल में रह कर गांव, जवार, जिला तथा देश विदेश की जानकारी दे रहा है। इन लोगों की सेवा सराहनीय है। 


सच्चें कर्मवीर है ये : रौशन

व्यापार मंडल के युवा अध्यक्ष रौशन गुप्ता ने कहा कि इस संक्रमण काल में ये लोग जो कार्य कर रहे हैं, वह प्रशंसनीय है। इन कर्मवीरों को सम्मानित करने से खुशी है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर
बलिया : बांसडीह कोतवाली एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने 25 हजारी गो तस्कर (हिस्ट्रीशीटर) को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर...
Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत
बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण
Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती
Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद
महज 12 साल की उम्र में आरवी ने अमेरिका में फहराया परचम, गूगल भी हुआ प्रभावित
22 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल