रोजगार सेवकों को मिला ट्री गार्जियन का ओहदा

रोजगार सेवकों को मिला ट्री गार्जियन का ओहदा

बलिया। मुख्य विकास अधिकारी बद्रीनाथ सिंह ने वृक्षारोपण के संबंध में मंगलवार को विकास भवन में एक अहम बैठक की। उन्होंने कहा कि जनपद को 35 लाख से ऊपर पौधे लगाने का जो लक्ष्य मिला है उसको पूरा करने के लिए वन विभाग के साथ अन्य सहयोगी विभाग भी गंभीरता से लग जाएं। खासकर राजस्व, पंचायत और बेसिक शिक्षा को विशेष जोर देने को कहा।
बैठक में डीएफओ श्रद्धा यादव ने वृक्षारोपण के संबंध में जरूरी जानकारी दी। बताया कि कुल मिले लक्ष्य में से वन विभाग को 10 लाख 65 हजार पौधे लगाने हैं। बाकी पौधे ग्राम पंचायत, राजस्व विभाग, बेसिक शिक्षा समेत 23 अन्य विभाग लगाएंगे। वन विभाग द्वारा इनको पौधों की आपूर्ति की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि विभागों के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मनरेगा से बजट आवंटन की व्यवस्था की जाएगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वृक्षारोपण में इस बार रोजगार सेवकों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। इसीलिए उनको इस बार 'ट्री गार्जियन' यानी 'वृक्ष अभिभावक' का नाम दिया गया है। वन विभाग में उनका पूरा सहयोग करेगा। साथ ही पौधों को बचाने के लिए जनता से भी सहयोग की अपेक्षा की जाएगी। सीडीओ ने कहा कि इन सब का उद्देश्य यही है कि पौधे लगाने के साथ उनकी पूरी सुरक्षा भी की जा सके।

By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट