बलिया : जिपं सदस्य की अनूठी पहल, मास्क की जगह बांट रहे...

बलिया : जिपं सदस्य की अनूठी पहल, मास्क की जगह बांट रहे...


बलिया। रतसर व उसके आसपास के करीब दर्जन भर गांवों में अत्यंत कमजोर परिवार को खाने-पीने की कोई दिक्कत ना हो, उनके लिए जिला पंचायत सदस्य अमित कुमार यादव ने करीब 300 पैकेट राहत सामग्री रतसर चौकी इंचार्ज को सुपुर्द की। 'पुलिस अन्नपूर्णा बैंक' के माध्यम से यह पैकेट हर चिन्हित जरूरतमंद तक पहुंचाए जाएंगे। 



जिपं सदस्य अमित यादव ने बताया कि रतसर कस्बे के विभिन्न मोहल्लों से लेकर बहादुरपुर कारी, बारी, कुकुरभुक्का, पचखोरा, कुशहास, करमही के अलावा कस्बे के आसपास के वास्तविक जरूरतमंदों को पहले चिन्हित किया गया। उस हिसाब से राशन सामग्री तैयार की गई। हर पैकेट में पर्याप्त मात्रा में चावल, आटा के अलावा दो किलो दाल, चना, बेसन व अन्य आवश्यक रोजमर्रा की चीजें हैं। 




राहत सामग्री उस हिसाब से तैयार की गई है कि पूरे लॉकडाउन तक चल जाए। जिला पंचायत सदस्य अमित ने बताया कि अगर आगे जरूरत पड़ी तो और राहत सामग्री तैयार की जाएगी। किसी भी कमजोर जरूरतमंद को वंचित नहीं रहने दूंगा। बताया कि इससे पहले भी जिला पंचायत की ओर से अपने क्षेत्र के लिए पांच लाख का प्रस्ताव दे चुका हूं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक