बलिया : कमरे में कराहने लगा पत्नी संग सोया युवक, दरवाजा खुलते ही सन्न रह गई मां

बलिया : कमरे में कराहने लगा पत्नी संग सोया युवक, दरवाजा खुलते ही सन्न रह गई मां


बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के मनियर गांव में मंगलवार की रात अपने कमरे में सोए युवक को उसकी गर्दन और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला लहूलुहान कर दिया। कमरे से कराहने और रोने की आवाज सुनकर बाहर सोयी युवक की मां ने आवाज दी तो उसकी पत्नी ने कुछ देर बाद दरवाजा खोला। आनन फानन किसी ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दिया।

मनियर गांव निवासी सुनील पासवान (32) वर्ष पुत्र हरेराम पासवान अपनी पत्नी रीता देवी के साथ कमरे में अंदर से दरवाजा बंद कर सोया हुआ था। घायल युवक की मां और भाई कमरे के बाहर बरामदे में सोए हुए थे। उसका घर अभी पूरी तरह से निर्मित नहीं हुआ है। इसलिये उसके कमरे में जंगला ग्रिल और जाली नहीं लगी है। खिड़की में केवल पर्दा लगा हुआ है। उसी जंगले से प्रवेश कर रात्रि में करीब 12 बजे उसके चेहरे और गर्दन पर किसी ने धारदार हथियार से घायल कर दिया। घायल युवक को निजी वाहन से रात्रि में ही घरवालों द्वारा जिला चिकित्सालय ले जाया गया।  मौके पर पहुंचे एसएचओ अनिल चंद्र तिवारी ने मौका मुआयना किया। 






Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 18 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेष सेहत पर खास ध्यान देना है। प्रेम की स्थिति से दूरी बनाए रखें। संतान को लेकर थोड़ी चिंता हो...
बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा