बलिया : पूजा सामग्री के लिए निकले युवक की Accident में मौत

बलिया : पूजा सामग्री के लिए निकले युवक की Accident में मौत



चितबड़ागांव, बलिया। चितबड़ागांव-मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर बुधवार को बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी। युवक रामनवमी पूजा से सम्बंधित सामान के लिए बाजार जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सुजायत के पटसार गांव निवासी जय राम राजभर (45) पुत्र हीरालाल राजभर रामनवमी के बाजार के लिए घर से सुबह 9:00 बजे साइकिल से निकला। वह अभी सुजायत पेट्रोल पंप के पास पहुंचा ही था, तब तक सामने से आ रहा बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक सवार अपनी बाइक छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने घटना स्थल से बाइक को कब्जे में ले लिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र स्थित वन विहार के पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के एक कर्मचारी की...
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा
सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में बलिया डीएम सख्त, इन अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण; इन्हें मिली चेतावनी