बलिया में एक परिवार पर संगीन आरोप, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बलिया में एक परिवार पर संगीन आरोप, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के शंकर नगर प्लाट निवासी मंटू यादव, उसके पिता ऋखी यादव, मां सुशीला देवी तथा बहन प्रियंका यादव के खिलाफ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। इन पर 19 वर्षीय युवती के साथ छेड़खानी करने, फर्जी शिकायत कर शादी तोड़वाने, धमकी देने, गाली गलौज व मारपीट का आरोप है।

वादी मुकदमा का आरोप है कि वह एक विद्यालय में सहायक अध्यापक है। मेरी बेटी मुझसे मिलने के लिए एक दिन मेरे विद्यालय आई थी, जहां से लौटते समय मेरी बेटी के साथ मंटू यादव (निवासी शंकर नगर प्लाट) ने छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली गलौज किया। जान से मारने की धमकी दी। मेरी बेटी की शादी दूसरे जगह तय थी, जहां फर्जी शिकायत कर शादी तोड़वा दिया। मैं इसका उलाहना देने उसके घर गया तो उसके परिजनों ने मेरे साथ गाली गलौज और मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। शिकायत  के डर से यह बात किसी को नहीं बताया।

उक्त लोगों ने दोबारा मेरी बेटी के साथ मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दिया। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि संबंधित आरोपियों के खिलाफ धारा 354, 323, 504, 506 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। प्रकरण की जांच चौकी इंचार्ज राजीव कुमार पांडे को दी गई है। जांचोंपरन्त जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद