बलिया में मदरसा में पढ़ने वाले दो छात्रों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बलिया में मदरसा में पढ़ने वाले दो छात्रों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

बलिया : खेजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भूड़ाडीह गांव के एक मदरसा में पढ़ाई कर रहे बिहार के दो बच्चों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डाक्टरों का कहना है कि बच्चों की मौत किसी जहरीला पदार्थ के सेवन से हुई है। घटना बुधवार की है। 

भुड़ाडीह गांव में संचालित मदरसा में जिले के अलावा बिहार व अन्य जगहों के बच्चे तालीम लेते हैं। बुधवार की सुबह मदरसा के शिक्षक शमशाद व अन्य दो बच्चों को लेकर सदर अस्पतालबा पहुंचे। डाक्टरों ने जांच के बाद कटिहार (बिहार) जनपद के बरसोई थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी 10 वर्षीय मुहम्मद आमीन पुत्र मोहम्मद आलम व 11 वर्षीय मोहम्मद राकिब पुत्र मोहम्मद तारिक को मृत घोषित कर दिया। साथ आये लोगों का कहना था कि दोनों बच्चों के पेट में दर्द हुआ था। इसके बाद बहेरी चट्टी पर एक चिकित्सक के यहां ले गये। निजी डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। 

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा