बलिया : गया में श्राद्ध कर्म और पिंडदान के लिए रवाना हुए लोग

बलिया : गया में श्राद्ध कर्म और पिंडदान के लिए रवाना हुए लोग

लक्ष्मणपुर, बलिया : देशभर में श्राद्ध कर्म और पिंडदान के लिए 55 स्थानों को महत्वपूर्ण माना गया है, जिसमें बिहार के गया का स्थान सर्वोपरि माना गया है। गया में श्राद्ध कर्म, तर्पण विधि और पिंडदान करने के बाद कुछ भी शेष नहीं रह जाता है। यहां से व्यक्ति पितृऋण से मुक्त हो जाता है। गया का महत्व इसी से पता चलता है कि फल्गु नदी के तट पर भगवान राम और माता सीता ने राजा दशरथ की आत्मा की शांति और मोक्ष के लिए यहीं पर श्राद्ध कर्म और पिंडदान किया था। साथ ही महाभारत काल में पांडवों ने भी इसी स्थान पर श्राद्ध कर्म किया था।

पितृपक्ष में गया में तर्पण व पिण्डदान के लिए देश भर से लोग पहुंचते है। इसी क्रम में मंगलवार को पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए लक्ष्मणपुर (नरही) क्षेत्र से सैकड़ों लोग गया (बिहार) के लिए रवाना हुए। पलिया खास बड़काखेत से रामदुलार चौधरी, सुमेर यादव, राज नारायण यादव, सुमित्रा देवी, सहजानंद यादव, फूलमती देवी, रामजी यादव, पन्ना देवी, रमेश यादव, मुन्नी देवी, राम अवतार यादव, शकुंतला देवी ने गाजे बाजे के साथ गांव का भ्रमण किया। इनके पीछे सैकड़ों लोग चल रहे थे। गांव भ्रमण के बाद सभी बस से गया के लिए रवाना हो गए।

पवन कुमार यादव

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली