बलिया : सड़क हादसों में लगातार हो रही मौतों से आहत लोगों ने उठाई यह मांग

बलिया : सड़क हादसों में लगातार हो रही मौतों से आहत लोगों ने उठाई यह मांग

बेरुआरबारी, बलिया : बांसडीह-बेरुआरबारी मुख्य मार्ग पर कैथवली सेन्ट्रल बैंक के पास लगातार सड़क दुर्घटना में हो रही मौतों से क्षेत्रीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त हैं। क्षेत्र के लोगों ने उपजिलाधिकारी बांसडीह को पत्रक देकर तत्काल सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग की। 
बेरुआरबारी-बांसडीह मार्ग पर कैथवली सेन्ट्रल बैंक के समीप दो सीएससी बैंक, जनसेवा केंद्र, विद्यालय व बाजार होने के चलते काफी लोगों की भीड़ लगी रहती हैं। सड़क पार करते समय अचानक तेज रफ्तार से गुजर रहे वाहनों के चपेट में आने से अब तक कई लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों द्वारा बार बार सड़क पर ब्रेकर बनाने की मांग के बावजूद अब तक ब्रेकर नहीं बना, जिससे अभी चार दिन पहले ही भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष केशव सिंह उर्फ भैया जी की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी।

युवा भाजपा नेता राना कुनाल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने उपजिलाधिकारी बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी से मिलकर जनहित में उक्त सड़क पर ब्रेकर बनवाने की मांग की। इस मौके पर मिंटू मिश्रा, जगमोहन राजभर, पंकज सिंह,अभय सिंह,अभिषेक यादव,राकेश गुप्ता आदि रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली