बलिया में आग का तांडव : सात झोपड़ियां राख, गृहस्थी का सामान स्वाहा ; युवक झुलसा

बलिया में आग का तांडव : सात झोपड़ियां राख, गृहस्थी का सामान स्वाहा ; युवक झुलसा

बलिया : चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के धर्मापुर बंधे से सटा नवका पुरवा मौजा में मंगलवार की दोपहर में लगी आग में सात परिवारों की रिहायशी झोपड़ियां एवं गृहस्थी का सारा सामान जल गया। आग बुझाने के दौरान एक युवक भी बुरी तरह झुलस गया, जिसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर नियंत्रण तो कर लिया, लेकिन सब कुछ जल चुका था। 

नवका पुरवा निवासी अंजनी राम की एक टीवी सेट, ₹5000 नगद, खाद्यान्न एवं गृहस्थी का सारा सामान, राजकुमार राम का एक भैंस एवं गृहस्थी का सारा सामान जल गया। बचाने में शशि कुमार नाम का युवक भी झुलस गया। वहीं, जनार्दन राम का ₹5000, दो थान सोने का गहना, खाद्यान्न कपड़ा के साथ गृहस्थी का सारा सामान राख हो गया।

गोपाल राम का ₹19200, दो मोबाइल, तीन चौकियां, 30 किग्रा सिंचाई का पाइप और तीन बंडल केबल के साथ गृहस्थी का सारा सामान जल गया। बेचू राम और बुधराम का घर का पूरा सामान खाद्यान्न, कपड़े वगैरह सब जलकर राख हो गया। बबलू राम का ₹6000/, एक ई रिक्शा और घर का पूरा सामान आग की भेंट चढ़ गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर नियंत्रण किया। 

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे