बलिया में आग का तांडव : तीन परिवारों का आशियाना राख, टेम्पो के साथ जिन्दा जले तीन बेजुबान

बलिया में आग का तांडव : तीन परिवारों का आशियाना राख, टेम्पो के साथ जिन्दा जले तीन बेजुबान

हल्दी, बलिया : गर्मी के साथ ही आग का तांडव शुरू हो गया है। ताजा मामला हल्दी थाना क्षेत्र का है। सोनवानी गांव में दो स्थानों पर बुधवार की दोपहर व शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें तीन परिवार का घर गृहस्थी का सारा सामन जलकर राख हो गया। वहीं, दरवाजे पर खड़ा टेम्पू खाक हो गया। हादसे में दो बकरा तथा एक भैंस जिन्दा जल गई। 

बताया जा रहा है कि सोनवानी गांव निवासी रामजी यादव की रिहायशी झोपड़ी व करकट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिजनों ने शोर मचाया तो आस-पास के दर्जनों ग्रामीण जुट गए। तब तक आग ने पड़ोस के शंकर यादव व सनजी यादव के घर को भी अपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा बर्तन अनाज, कपड़े, गहने, नगदी व 02 बकरे आग में जल गए। वहीं पास खड़ी शंकर की टेम्पो भी जल गई। 

उधर, सोनवानी निवासी उमा वर्मा की रिहायशी झोपड़ी में अज्ञात कारणों से लगी आग में घर-गृहस्थी का सामान देखते ही देखते राख का ढेर बन गया। वहीं, एक भैस जिन्दा जल गई, जबकि दो भैस बुरी तरह झुलस गयी है। ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन पीड़ित परिवार का कुछ भी सामान बचाया नहीं जा सका।

यह भी पढ़े दविश देकर लौट रही पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत, महिला दरोगा समेत 3 घायल 

आग ने मचाई तबाही, परिवार बेघर

यह भी पढ़े बलिया में कार की टक्कर से युवक की मौत 

रेवती थाना क्षेत्र के गोपालनगर में सुदामा यादव की रिहायशी झोपड़ी में बुधवार को अज्ञात कारणों से आग लग गयी। आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे तीन झोपड़ियों में रखा कपड़ा, चौकी-बिछौना, खाद्यान्न व घरेलू सामान जल कर खाक हो गया। इस अगलगी में एक भैंस भी झुलस गई। झुलसे भैस का इलाज किया जा रहा है।ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर ट्यूबेल चलाकर आग पर काबू पाया। सूचना पर चौकी गोपालनगर के दीवान जितेन्द्र यादव, लेखपाल राजू यादव आदि पहुंच गए।

एके भारद्वाज

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल 17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषस्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रेम की स्थिति दूरी वाली, संतान की स्थिति भी दूरी वाली दिख रही है। कोई...
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली
जनगणना 2027 की तैयारी : बलिया में ट्रेंड हुए 110 फील्ड ट्रेनर
परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षा शुरू, बलिया में शामिल हुए दो लाख से अधिक परीक्षार्थी
बलिया में मंदिर के पास दो दिनों से खड़ी थी लावारिश बाइक, क्या है माजरा ?