बलिया : विद्युत विभाग की लापरवाही ने ले ली एक और बेजुबान की जान, स्कूल के पास की घटना

बलिया : विद्युत विभाग की लापरवाही ने ले ली एक और बेजुबान की जान, स्कूल के पास की घटना

हल्दी, बलिया : विद्युत उपकेन्द्र सोनवानी अन्तर्गत क्षेत्र के विद्युत तार काफी जर्जर हो गये है। यही कारण है कि आये दिन गांवों और व खेतों में 11 हजार का तार लटक रहे है तो कहीं गिर रहे है। लेकिन विभाग कुंभकर्णी नींद से जागने का नाम नहीं ले रहा है। बार-बार लिखित व मौखिक शिकायत के बाद भी तारों को ठीक नहीं किया जा रहा है। इस वजह से अक्सर हादसे होते रहते है। ताजा मामला हल्दी थाना क्षेत्र के बसुधरपाह गांव का है।

गांव स्थित मिडिल स्कूल के पास विवेकानंद पांडेय के खेत में काफी दिनों से 11 हजार वोल्ट का तार लटका हुआ है, जिसके जद में आने से शुक्रवार की सुबह बेजुबान नीलगाय की मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। लोगो का कहना है कि अगर विभाग व विभागीय अधिकारी नहीं सुधरे तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। क्योंकि बार-बार निवेदन के बाद भी अधिकारियों की तंद्रा नहीं टूट रही। 

आतीश कुमार उपाध्याय

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली