विधायक उमाशंकर सिंह का जेएनसीयू में अभिनंदन

विधायक उमाशंकर सिंह का जेएनसीयू में अभिनंदन

बलिया : रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का जेएनसीयू में अभिनंदन किया गया। उमाशंकर सिंह के अनुज रमेश सिंह ने यह अभिनंदन पत्र स्वीकार करते हुए कहा कि जनपद के निवासियों की सेवा करना ही जीवन का उद्देश्य है। विवि विकास के लिए आगे भी हम तत्पर रहेंगे। कहा कि आप सबकी दुआओं का ही असर है कि हम प्रत्येक विपरीत परिस्थिति से उबर आते हैं। उमाशंकर सिंह ने पिछले स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर विवि के कृषि संकाय के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए विवि को ट्रैक्टर और ट्राली देने का वचन दिया था। अपने वादे के अनुसार उन्होंने विवि को ट्रैक्टर और ट्राली प्रदान की। 


कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर रसड़ा विधायक का आभार व्यक्त किया। कहा कि जनता में लोकप्रिय विधायक ने लोकसेवा एवं लोकोपकार का नया मानदंड स्थापित किया है। जनपद एवं क्षेत्र के विकास के लिए विधायक जी कृत संकल्पित होकर निरंतर कार्यरत रहते हैं। उन्होंने आज अपनी उदारमना व्यक्तित्व को पुनः प्रमाणित करते हुए विवि को जो उपहार दिया है, उसके लिए विवि परिवार  उनका आभारी है। कुलपति ने विधायक जी के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना भी की। 


कुलसचिव एसएल पाल ने विधायक को प्रदान किये जा रहे अभिनंदन पत्र का वाचन किया और उनकी उदारता की प्रशंसा की। वित्त अधिकारी आनंद दूबे ने कहा कि मुझे अब तक एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिला, जिसने विधायक की आलोचना की हो। ऐसे विधायक कम ही होते हैं, जो दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनप्रिय राजनेता बन जाएं। इस अवसर पर विवि में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम का संचालन डाॅ. प्रमोद शंकर पाण्डेय ने किया। डाॅ. प्रियंका सिंह, प्रो. अखिलेश राय, प्रो. अशोक सिंह, अशोक श्रीवास्तव के साथ विवि के प्राध्यापक, कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश