Ballia में मंत्री दयाशंकर सिंह ने बूथ पदाधिकारियों संग मनाई होली

Ballia में मंत्री दयाशंकर सिंह ने बूथ पदाधिकारियों संग मनाई होली

बलिया : प्रदेश सरकार के परिवहन राज्यमंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह ने मंगलवार को नारायणी सिनेगा स्थित कैंप कार्यालय पर बूथ स्तर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ होली का पर्व पूरे उत्साह के साथ मनाया। मंत्री ने एक दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी और मिठाई आदि खिलाया।

मंत्री को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं में गजब का उल्लास रहा। इस दौरान लोगों के लिए भोजन व नाश्ते आदि का भी प्रबंध किया गया था। कार्यकर्ताओं ने मंत्री के साथ जमकर होली खेली और अबीर उडाया। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि उमंग व उल्लास का यह पर्व सबके लिए मंगलकारी हो। कहा बूथ स्तर के पदाधिकारियों के आने से होली का उल्लास और बढ़ गया है।

बूथ स्तर के पदाधिकारी पार्टी की रीढ़ है और इनको जल्द ही एक समूब बनाकर जोड़ने का काम किया जाएगा। इनके लिए अलग समूह बनाकर बूथ संवाद केंद्र की स्थापना की जाएगी। कहा कि चुनाव बाद इनके सुझावों पर विकास कार्य को गति दी जाएगी। इस दौरान पूर्व प्रमुख गुड्डू राय, हर्ष सिंह, पप्पू सिंह, अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़े Ballia के श्री राधा स्वामी मंदिर पहुंचे संत जीयर स्वामी जी महाराज, दिए यह संदेश

Post Comments

Comments

Latest News

लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला लापता हो गईं थी मां और उसकी दो बेटियां, बलिया पुलिस ने ढूंढ निकाला
बलिया : बांसडीह कोतवाली पुलिस और मिशन शक्ति टीम ने आपरेशन मुस्कान के तहत गुमशुदा महिला तथा उसकी दो नाबालिक...
Ballia News : रेलवे स्टेशन पर तीसरे दिन मिला घर से लापता तीन वर्षीय बालक, क्या हैं राज
उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम में बलिया की साक्षी का चयन
बलिया में शराब दुकान का ताला तोड़कर 1.90 लाख पार, चोरों की गतिविधियां सीसीटीवी में रिकार्ड
बलिया में दिखा 'टीम निर्भय' की मेहनत का रंग : गंगापार नौरंगा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में लोगों को मिला लाभ
बलिया में बदमाशों ने युवक पर झोंका फायर, मचा हड़कम्प
बलिया में ARP परीक्षा का रिजल्ट जारी : 43 अभ्यर्थी पास, 15 दिसम्बर को होगी माइक्रो टीचिंग