बलिया में कूलर की हवा से टूटी शादी, बिना दुल्हन लौटी बारात

बलिया में कूलर की हवा से टूटी शादी, बिना दुल्हन लौटी बारात

Ballia News : उमस भरी गर्मी के बीच शादी के मंडप में कूलर की हवा ने शादी तोड़ दी। जी हां ! सुनने में अटपटा तो जरूर लग रहा होगा कि 'हवा' की वजह से शादी टूटी होगी, पर बात बिल्कुल सच है। यह हैरान करने वाला मामला चितबड़ागांव थाना क्षेत्र का है, जहां सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र से बारात आई थी। सब कुछ ठीक था। दुल्हन पक्ष बारातियों की आगवानी में जुटा था। 

मैरेज हाल में आए बारातियों और कुछ घरातियों के बीच कूलर के सामने बैठने के लिए नोक झोक हो गई। यह बात दुल्हन तक पहुंची तो उसने शादी से सीधे इनकार कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही, लिहाजा शादी नहीं हो सकीं। दूल्हा ने बताया कि लड़की खूबसूरत थी, इसलिए बगैर दहेज शादी हो रही थी। लेकिन घराती और बराती में थोड़ा सा अनबन हुआ और लड़की शादी करने से साफ इंकार कर दी।

कूलर की हवा पड़ी भारी

यह भी पढ़े यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, बलिया डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए सख्त निर्देश

शादी की रस्म पूरी होने वाली थी। उधर, कूलर की हवा को लेकर जनवासे में अनबन हो गई, जिसका खामियाजा दूल्हे को भुगतना पड़ा। दुल्हन को पता चला कि कूलर को लेकर आपस में लोग झगड़ा कर रहे हैं, तो दुल्हन शादी से बिल्कुल इनकार कर दी। दुल्हन का मानना है कि अभी से झगड़ा शुरू हो गया तो घर जाने पर क्या होगा। ऐसे में ये शादी शुभ नहीं है, मैं नहीं करूंगी।

यह भी पढ़े तिरंगे में लिपटे CRPF जवान राजकुमार को देख रो पड़ा बलिया का यह गांव

मनाता रहा दूल्हा, नहीं पसीजा दुल्हन का दिल

दूल्हा दुल्हन को समझाने का बहुत प्रयास किया। बोला कि शादी विवाह में थोड़ी अनबन होती रहती है। इसको बुरा मत मानिए शादी कर लीजिए। लेकिन दुल्हन को यह शादी बिल्कुल नहीं भा रही थी।

उधर, शादी में कूलर की हवा को लेकर हुई अनबन शादी टूटने तक पहुंच गया तो किसी ने बवाल के डर से पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आई और दोनों पक्षों को थाने ले गई। चितबड़ागांव थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों को बहुत समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी और शादी टूट गई। शांति भंग में दोनों पक्षों के चार लोगों को 151 में चालान कर दिया गया है।

रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
बलिया : गड़वार थाना और एसओजी बलिया की संयुक्त पुलिस टीम ने 25 हजारी बदमाश टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट...
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'