लोकसभा चुनाव 2024 : प्रत्येक मण्डल में भाजयुमो लगायेगा युवा चौपाल, बलिया में 31 विस्तारक नियुक्त 

लोकसभा चुनाव 2024 : प्रत्येक मण्डल में भाजयुमो लगायेगा युवा चौपाल, बलिया में 31 विस्तारक नियुक्त 

Ballia News : भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला प्रवासी के रूप में मौजूद भाजयुमो प्रदेश मंत्री दीपक पटेल मल्ल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत शीर्ष नेतृत्व से प्रत्येक मण्डल में युवा चौपाल का आयोजन करने का निर्देश आया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे प्रदेश में 18 से 35 वर्ष के 20 लाख युवाओं को जोड़ा जायेगा।प्रत्येक चौपाल में कम से कम 50 युवाओं की उपस्थिति अनिवार्य है। 

 
भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह लिटिल ने बताया कि इस अभियान के दृष्टिगत प्रत्येक मण्डल में एक विस्तारक की योजना बनाई गई है। 25 फरवरी से 5 मार्च तक प्रत्येक मण्डल में प्रतिदिन दो युवा चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जनपद में 31 विस्तारक नियुक्त किए गए हैं। अभियान के निमित्त भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कुंवर पूर्णेंदु सिंह को जिला संयोजक नियुक्त किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य संतन चौबे, जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, सुधीर मौर्य, अविनाश सिंह, जिला मंत्री निखिल पांडेय, जिला कार्यसमिति सदस्य राघवेंद्र कुमार, मनीष गुप्ता मोनू, आलोक सिंह, शुभम बघेल तथा सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट