बलिया में Road Accident : बाइक सवार युवक की मौत का Live वीडियो वायरल

बलिया में Road Accident : बाइक सवार युवक की मौत का Live वीडियो वायरल

बलिया : कृषि मंडी बिल्थरारोड के पास एक टैंकर की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक हवा में उड़ गये। आस-पास के लोगों ने तीनों को गंभीरावस्था में एम्बुलेंस से सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद टैंकर चालक वाहन सहित फरार हो गया। इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। घटना मंगलवार रात की है।
 
बताया जा रहा है कि, मऊ जनपद के रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोठा बारी गांव निवासी पवन (20) पुत्र राजेश, कृष्णा (25) पुत्र कवल देव व उभांव थाना क्षेत्र के अवायां निवासी अर्जुन (19) रात में एक ही बाइक पर सवार होकर मऊ की तरफ जा रहे थे। रात साढ़े 12 बजे के करीब वह मधुबन मार्ग स्थित कृषि मंडी बिल्थरारोड से गुजर रहे थे, तभी सामने से आ रहे टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक बाइक  सहित हवा में उड़ते हुए जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
 
 
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक इलाज के बाद पवन व अर्जुन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, सीयर पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि रात में हुई दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार को सूचना के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट