Greenfield Expressway : गाजीपुर बलिया मांझीघाट परियोजना से जुड़ी बड़ी खबर, जानिएं कहा-कहा बनेगा एंट्री पॉइंट

Greenfield Expressway : गाजीपुर बलिया मांझीघाट परियोजना से जुड़ी बड़ी खबर, जानिएं कहा-कहा बनेगा एंट्री पॉइंट

बलिया : जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने गाजीपुर-बलिया-माझीघाट ग्रीनफील्ड परियोजना का सागरपाली से जनाडी तक निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान परियोजना निदेशक, एनएचएआई से परियोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए डीएम ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आमजन की सुगमता को ध्यान में रखकर ग्रीनफील्ड तक पहुंचाने के लिए माल्देपुर में भी पॉइंट बनाने के निर्देश दिए।

परियोजना निदेशक, एनएचएआई एसपी पाठक ने बताया कि ग्रीनफील्ड परियोजना का निर्माण कार्य अक्टूबर, 2025 तक पूर्ण हो जाएगा। जनपद बलिया में ग्रीनफील्ड परियोजना की पैकेज-02 (शाहपुर से पिंडारी) एवं पैकेज-03 (पिंडारी से रिविलगंज बाईपास) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आमजन को ग्रीनफील्ड तक पहुंचने के लिए पैकेज-02 के अंतर्गत गाजीपुर-बलिया मार्ग (फेफना), बयासी पुल (जनाडी गांव) एवं बलिया-बैरिया मार्ग (ओझा कछुआ गांव) में एंट्री पॉइंट बनाया जा रहा है।

पैकेज-03 के अंतर्गत भरखोखा गांव, बलिया-बैरिया मार्ग (टेंगरही गांव), लालगंज-बैरिया मार्ग (भोजापुर गांव) तथा बलिया-हाजीपुर मार्ग (इब्राहिमाबाद उपरवार गांव) में एंट्री पॉइंट बनाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि पैकेज-02 के अंतर्गत 38 प्रतिशत भौतिक प्रगति एवं पैकेज-03 के अंतर्गत 33 प्रतिशत भौतिक प्रगति हुई हैं। ग्रीन फील्ड के अंतर्गत पड़ने वाले छोटे-बड़े सभी ब्रिज का निर्माण कार्य भी तेजी से किया जा रहा है।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली