JNCU BALLIA : विश्वविद्यालयी परीक्षा में पकड़े गये तीन नकलची

JNCU BALLIA : विश्वविद्यालयी परीक्षा में पकड़े गये तीन नकलची

बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में शुचितापूर्ण और नकलविहीन तरीके से परीक्षा को संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन अलर्ट है। विश्वविद्यालय द्वारा गठित सचल दस्ते तीनों पालियों में परीक्षा केंद्रों का दौरा कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़े Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत

शनिवार को डॉ. शिव नारायण यादव के नेतृत्व वाली सचल दस्ता की टीम ने जय माता दुलहमी त्रिभुवन महाविद्यालय, चोगड़ा से एक परीक्षार्थी को स्मार्ट वॉच  के साथ और श्री नरहेजी महाविद्यालय, नरही से एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकडा। इस दस्ते में डॉ. अभिषेक मिश्र, डाॅ. दुर्गा प्रसाद सिंह एवं डाॅ. अंजू पटेल शामिल हैं।

यह भी पढ़े बलिया में आस्था की मिसाल बना नन्हा रोज़ेदार : आठ वर्षीय कमाल ने रखा रमज़ान का रोज़ा, दादी ने दी ढेरों दुआएं

 

वहीं, डाॅ. प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व वाली दूसरी टीम ने श्री रामचंद्र महाविद्यालय, त्रिकालपुर से एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा। इस टीम में डाॅ. विवेक कुमार और डाॅ. प्रवीण पायलट सम्मिलित हैं। इन नकलचियों के खिलाफ विवि द्वारा कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया : ‘हम सबका, हम सबके लिए, हम सबके द्वारा’ की भावना से गठित नेशनल सेल्फ केयर टीम (एनएससीटी) ने...
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी