बलिया में अंतर जनपदीय दंगल प्रतियोगिता : पहलवानों ने खूब दिखाए दांव पेंच

बलिया में अंतर जनपदीय दंगल प्रतियोगिता : पहलवानों ने खूब दिखाए दांव पेंच

सिकन्दरपुर, बलिया : जंगली बाबा का पूजनोत्सव क्षेत्र के खड़सरा (शहरपलिया) में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं, मंदिर प्रांगण में शाम को दंगल प्रतियोगिता हुई, जिसमें जनपद सहित आस पास के जिलों के पहलवानों ने एक दूसरे को पटखनी देने के लिए खूब दांव पेंच दिखाए। इस दौरान गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ और बलिया जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए चार दर्जन से अधिक पहलवानों के बीच कई दिलचस्प मुकाबले हुए, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।  

कुश्ती प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बलिया स्टेडियम के अमन  और खटंगी के पंकज ठाकुर के बीच हुआ। दोनो मुकाबला बराबरी पर छूटा। वहीं मलप के पहलवान योगेश व गाजीपुर के पहलवान राजेश के बीच हुए मुकाबला भी बराबरी का रहा। बलिया स्टेडियम के गोलू और क्षेत्र के जिगरसंड निवासी पहलवान आकाश के बीच हुई कड़े मुकाबले में गोलू ने बाजी मार ली। बलिया स्टेडियम के सचिन का मुकाबला खटंगी के सत्यम के बीच काफी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। धोबिया पाठ से सचिन ने सत्यम को चित्त कर दिया।

Ballia Breaking

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड

इसी प्रकार गाजीपुर के अभिषेक ने चिलकहर के अक्षय को चारे खाने चित्त कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के प्रमुख मुकाबलों में परसिया के पहलवान गोलू और आजमगढ़ के विपुल के बीच हुई कुश्ती काफी दिलचस्प रही। जिसमें गोलू ने जोरदार टक्कर में विपुल को पटखनी दी। सराय भारती के पहलवान वीरेंद्र ने गाजीपुर के कुंदन को मात्र दो मिनट में पटखनी दे दी। उधर गाजीपुर के करमपुर अखाड़े से आए पहलवानों ने अपना खूब दमखम दिखाया। जिसमे जहूराबाद के प्रमोद और खटंगी के विनोद के बीच मुकाबला बराबरी पर छुटा।

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

इसके अलावा सिंहपुर के आनंद और बलिया के राहुल वहीं अलावलपुर के बाल्मीकि ने अपने प्रतिद्वंदी गोपाल को चित्त किया। जबकि सहतवार के आकाश और वनारस के विशाल, खड़सरा के जयप्रकाश और गाजीपुर के अजय, चिलकहर के हीरा और गाजीपुर के शिव बचन, तथा बलिया के गामा और गाजीपुर के पवन के बीच का मुकाबला भी जोरदार रहा।

इसके अलावा बनारस के छोटू और बलिया स्टेडियम के हरिओम और बस्ती के आनंद और बिजेंद्र के बीच हुए मुकाबले को दर्शकों ने खूब सराहा। उधर बलिया स्टेडियम की  पहलवान सुरभि सिंह ने अपने प्रतिद्वंदी को पटखनी देकर खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर माधव प्रसाद गुप्त, बृजेश सिंह गाट, सुनील सिंह, पीयूष गुप्ता, उपेंद्र यादव, दीपक यादव, डॉ सुशील कुमार गुप्त, अभय सिंह, बच्चा सिंह, मुन्ना सिंह, भीष्मदेव सिंह रहे। आयोजक सच्चिदानंद सिंह ने आभार प्रकट किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल