बलिया में 10 वर्षीय बालक को वृद्ध ने बनाया हवस का शिकार, अप्राकृतिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज



रसड़ा, बलिया : रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 10 वर्षीय बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शनिवार देर शाम की है। पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। बच्चें का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि एक गांव का रहने वाला 10 वर्षीय बालक मानसिक रुप से कुछ अस्वस्थ है। वह अक्सर घुमता रहता है। आरोप है कि नमकी, टॉफी व पैसा देकर 60 वर्षीय सुरेंद्र गुप्ता बालक को सुनसान जगह पर ले गया और अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बच्चा दर्द से रोने लगा तो वह छोड़कर फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने बच्चे के परिजनों को मामले की जानकारी दी।
परिजनों ने घटना से पुलिस को अवगत कराने के साथ ही बालक को सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने बच्चे को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी का कहना है कि बालक के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Related Posts
Post Comments



Comments