IERT Entrance Exam Result 2024 : 6वीं रैंक हासिल कर पिंकी यादव ने बढ़ाया बलिया का मान, गहरे सदमे के बीच दी थी परीक्षा

IERT Entrance Exam Result 2024 : 6वीं रैंक हासिल कर पिंकी यादव ने बढ़ाया बलिया का मान, गहरे सदमे के बीच दी थी परीक्षा

मझौवां, बलिया : पहले ही प्रयास में हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी सुरेंद्र यादव की बेटी पिंकी यादव ने इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (IERT) प्रयागराज के एंट्रेंस एग्जाम में बालिका सामान्य वर्ग में छठवां रैंक हासिल कर जनपद सहित क्षेत्र का मान बढ़ाया है। एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट बड़े भाई विजय यादव ने फोन करके जैसे ही पिंकी को बताया प्रतिभावान पिंकी खुशी से झूम उठी। वहीं, पूरे परिवार का माहौल खुशनुमा हो गया। 

बता दें कि पिंकी यादव ने हाई स्कूल की परीक्षा महावीर सिंह इंटर कॉलेज बदिलपुर से 86 प्रतिशत अंक के साथ वर्ष 2022 में पास की। इंटरमीडिएट की परीक्षा पीएन इंटर कॉलेज दुबे छपरा से वर्ष 2024 में 84% अंकों के साथ पास की। पिंकी ने बताया कि ऑनलाइन क्लास करके आईईआरटी प्रयागराज प्रवेश परीक्षा की तैयारी की थी, जिसमें उसे अच्छी सफलता मिली है। इस परिणाम ने उसके हौंसले को और बुलंदी दी है। पिंकी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के साथ ही चचेरे भाई विजय यादव व कृपा शंकर यादव को दिया। क्षेत्र के लोग पिंकी को इस सफलता पर बधाई देने के लिए घर पहुंचे हुए थे। पिंकी के पिता सुरेंद्र यादव गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं।

भाई की मौत के सदमे के बीच दी थी परीक्षा

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

पिंकी के परिजनों ने बताया कि वह 29 जून को यह एग्जाम आईईआरटी कॉलेज प्रयागराज में दी थी। पिंकी तब बड़े सदमे में थी, क्योंकि उसके इकलौते भाई सूर्यभान यादव की मौत 17 जून 2024 को ही करंट की जद में आने से हो गई थी। पिंकी अभी अपने भाई के सदमे से उबर भी नहीं पाई थी, तब तक आईईआरटी एग्जाम का डेट आ गया। किसी तरह उसके चचेरे बड़े भाइयों ने उसके हौंसले को बढ़ाते हुए यह एग्जाम दिलवाया था। 

यह भी पढ़े Ballia News : पूर्व प्रधान की हत्या में दोषी पूर्व जिला पंचायत सदस्य समेत चार अभियुक्तों को उम्रकैद

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार