मैं साधारण परिवार का सदस्य, परिचित हूं आम आदमी की समस्याओं से : सनातन पांडेय

मैं साधारण परिवार का सदस्य, परिचित हूं आम आदमी की समस्याओं से : सनातन पांडेय

बलिया : इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सनातन पाण्डेय ने गुरुवार को बैरिया विधानसभा क्षेत्र में दर्जनों ग्रामसभा में सम्पर्क कर जनमानस से आशीर्वाद और सहयोग की अपील किया। कहा कि मैं एक साधारण परिवार का सदस्य हूं। मैं आम आदमी की समस्याओं से भली भांति परिचित हूं। आज लोगों के सामने महंगाई व बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या हैं।

द्वाबा की भूमि क्रांतिकारियों की भूमि हैं। जब जब सत्ता निरंकुश हुई हैं, इस इलाके ने आगे बढ़ कर निरंकुश सरकार के खिलाफ नेतृत्व किया हैं। आज देश का लोकतंत्र संकट में हैं। युवा बेरोजगारी से कराह रहे हैं। किसान अपनी समस्याओं से परेशान हैं। सनातन पाण्डेय ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही हैं।

सरकार बनते ही अग्निवीर योजना समाप्त की जायेगी। देश के हर गरीब को 10 किलो अनाज दिया जाएगा। महिलाओं के खाते में एक लाख रुपया नगद दिया जाएगा। युवाओं को रोजगार नही तो 8500 रूपया बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। बलिया में मेडिकल कालेज की स्थापना निश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक जयप्रकाश अंचल, तारकेश्वर मिश्र, दशरथ यादव, शैलेश सिंह, शामू ठाठुर, कृष्ण बिहारी गोड आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक