Green Field Expressway : बलिया के इस इलाके में गतिरोध खत्म, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर काम शुरू

Green Field Expressway : बलिया के इस इलाके में गतिरोध खत्म, ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे पर काम शुरू

बैरिया, बलिया : काफी दिनों से नाराज किसानों के चलते ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण में उत्पन्न गतिरोध को दूर करने व कार्य रोकने वाले किसानों से बातचीत करने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिला अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार को बैरिया पहुंचे। यहां संबंधित ठेकेदार, उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार, अधिवक्ता व किसान नेता धनंजय सिंह, सुमेर कुंवर, हरिदत्त चौबे, श्रीभगवान यादव व अन्य किसान मौजूद रहे।

ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के टेगरही मांझी घाट पर लगभग 8 किलोमीटर तक कार्य कराए जाने की सहमत किसानों ने इस शर्त पर दिया कि 15 दिन के भीतर उनकी जमीन का मुआवजा भुगतान कर दिया जाएगा।अधिकारियों ने एसएलओ कार्यालय व तहसील से समन्वय स्थापित कर भुगतान कराए जाने का भरोसा किसानों को दिया है।

दूसरी ओर किसान नेता अधिवक्ता धनंजय सिंह ने बताया कि कुछ सीमित क्षेत्र में आंशिक रूप से कार्य करने की सहमती बनी है। वहां काम होगा। अगर 15 दिन के अंदर किसानों का भुगतान नहीं हुआ तो वह भी काम रोक दिया जाएगा। अगर भुगतान हो गया तो जहां तक रुका है। सभी जगह पर काम करने की सहमति किसान दे देंगे। कुल मिलाकर उक्त बैठक को अधिकारी सफल मान रहे हैं। निर्माण कार्य शुरु हो गया है।

यह भी पढ़े शेमुषी विद्यापीठ का 15वां वार्षिकोत्सव : अभ्युदय में बच्चों ने मचाया धमाल, हर इवेंट पर हुई फूलों की बारिश

शिवदयाल पांडेय मनन

यह भी पढ़े 21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान