बलिया : श्रीराम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

बलिया : श्रीराम जानकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Ballia News : दुबहर क्षेत्र के नगवा गांव स्थित नवनिर्मित कौशलेश सदन, श्रीराम जानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार की सुबह नवनिर्मित मंदिर से भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में क्षेत्र के सैंकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर त्रिडण्डी स्वामी गंगा घाट पर पहुंची, जहां श्रीमद् जगदगुरु रामानुजाचार्य डॉ. जयकांताचार्य जी महाराज ने पूजन-अर्चन संपन्न कराया।

गंगा घाट से कलश लेकर श्रद्धालुगण पुन: श्रीराम जानकी मंदिर पर पहुंचे, जहां मंत्रोचार के बीच कलश रखा गया। इस दौरान जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा। मंदिर निर्माण कर्ता धीरेंद्र पाठक ने बताया कि 19 अप्रैल को नगर भ्रमण के साथ यज्ञ आरंभ होगा। 22 अप्रैल को मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा तथा 23 अप्रैल को हवन-पूजन के साथ पूर्णाहुति होगी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ. गणेश कुमार पाठक, विमल पाठक, जवाहर लाल पाठक, राधाकृष्ण पाठक, राकेश पाठक, रामकृष्ण तिवारी, अरुणेश पाठक, अजीत पाठक, अवध किशोर पाठक, गड़ल दुबे, लालू पाठक, हरिशंकर पाठक, सुनील पाठक आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Post Comments

Comments

Latest News

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन
बलिया : उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 08 दिसम्बर 2025 यानि आज बलिया आ रहे है। उप मुख्यमंत्री के जनपद में...
कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें 8 दिसम्बर का राशिफल
National Wrestling Competition in Ballia : बलिया स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कुश्ती, जानिएं डिटेल्स
Ballia News : एमटीसीएस में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, 557 बच्चों ने लिया भाग
Transfer List of Ballia Police : बलिया SP ने 21 पुलिसकर्मियों को दी नई तैनाती
Ballia में ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Ballia News : 'नकली ' सर्टिफिकेट का खुला राज, स्टाफ नर्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई