बलिया : शिक्षकों को पुरस्कार देगी सरकार, यहां जानें पूरा डिटेल्स और करें आवेदन

बलिया : शिक्षकों को पुरस्कार देगी सरकार, यहां जानें पूरा डिटेल्स और करें आवेदन

बलिया : परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों, कम्पोजिट तथा अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाई स्कूलों के शिक्षक राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू हैै। शिक्षक 15 फरवरी तक आनलाइन आवेदन कर सकेंगे। फार्म भरने के लिए प्राथमिक स्कूलों में 150, उच्च प्राथमिक स्कूलों में 105 और कंपोजिट विद्यालयों में 255 छात्र होना जरूरी हैं। अगर किसी विद्यालय में इससे कम छात्र हैं तो उसके शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं कर सकेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि ऐसे शिक्षक, जिन्होंने कम से कम 15 वर्ष की सेवा पूरी की हो या जिनके रिटायर होने में न्यूनतम पांच वर्ष शेष हों, वही आवेदन कर सकेंगे। सेवा की गणना 31 मार्च 2025 से की जाएगी। आवेदन फार्म के लिए विद्यालय में न्यूनतम छात्र संख्या भी निर्धारित की गई है। 16 फरवरी से 31 मार्च तक जिला स्तरीय चयन समिति तीन सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों का चयन करेगी। 

बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र निर्गत करते हुए कहा है कि जिन अध्यपक एवं अध्यापिकाओं के विरुद्ध अनुशासिक कार्यवाही प्रचलित है या लघुदण्ड या फिर वृहददण्ड अधिरोपित किया गय है, वे आवेदन के लिए अर्ह नहीं होंगे। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए अपने-अपने विकास खण्ड में स्थित परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक स्कूलों, कम्पोजिट तथा अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाई स्कूलों में कार्यरत उत्कृष्ट अध्यापक-अध्यापिकाओं को संदर्भित वेब पोर्टल (WWW.premaup.in) पर निर्धारित अवधि के भीतर आवेदन करने के लिए सूचित और प्रेरित करने करें।

यह भी पढ़े बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली