बलिया : सेनानी रामरक्षा गोंड की स्मृतियों को नमन् कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अर्पित किया श्रद्धासुमन 

बलिया : सेनानी रामरक्षा गोंड की स्मृतियों को नमन् कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अर्पित किया श्रद्धासुमन 

बलिया : कलेक्ट्रेट स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस पार्क में मंगलवार को तहसील सिकन्दरपुर के खरीद निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामरक्षा गोंड की द्वितीय पुण्य तिथि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
 
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला संरक्षक सुमेर गोंड ने कहा कि सेनानी रामरक्षा गोंड जी जैसे लोगों की स्वतंत्रता संग्राम गाथा से हमें प्रेरणा लेकर अपने देश की एकता और अखण्डता की रक्षा करने तथा अपने संवैधानिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए सदैव संघर्षरत रहने की आवश्यकता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामरक्षा गोंड जी आदिवासी जनजाति गोंड समुदाय के लिए गौरव प्रेरणास्रोत हैं, जो अपने देश की आजादी के लिए अंग्रेजों से संघर्ष करने का कार्य किये। इस मौके पर मनोज शाह, सुरेश शाह, सुदेश मंडावी, श्रीपति गोंड, सिकन्दर गोंड, शंकर गोंड, शनि गोंड, लक्ष्मण गोंड व अरविन्द गोंडवाना रहे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे