साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुए बलिया के चार खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग

साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हुए बलिया के चार खिलाड़ी, कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में करेंगे प्रतिभाग

बलिया : साउथ अफ्रीका के डरबन में 28 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित 11वीं कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जनपद बलिया की एकमात्र महिला खिलाड़ी गरिमा सिंह के अलावा खेलो इंडिया के राष्ट्रीय खिलाड़ी युवराज सिंह यादव, नेशनल स्कूल्स गेम विजेता करण सिंह व नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट हनी सोनी मंगलवार को मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से साऊथ अफ्रीका के लिए रवाना हुए।  


बता दे कि महिला खिलाड़ी गरिमा सिंह ने आठ वर्ष पहले कराटे खेल की दुनिया में कदम रखा था, फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखी। तीन बार स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट रही गरिमा ने नेशनल यूनिवर्सिटी में दो बार शानदार प्रदर्शन करते हुए नेशनल कराटे में कांस्य पदक हासिल कर बमुश्किल अंतर्राष्ट्रीय कराटे में अपना मुकाम बनाया।स्पोर्ट्स कराटे एसोसिशन ऑफ़ बलिया के अध्यक्ष सिहान बाल कृष्ण मूर्ति ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनायें देते हुए बताया की बलिया के खेल इतिहास में यह पहला मौका है, जब जनपद के चार खिलाड़ी एक साथ कॉमन वेल्थ में प्रतिभाग करेंगे।

कहा कि जनपद के उदयमान खिलाडियों के प्रशिक्षक राज्यस्तरीय कराटे कोच सुमित झा की मेहनत रंग ला रही है। इस अवसर पर दिनेश कुमार गुप्ता, एड. राजेश श्रीवास्तव, डॉ. रितेश सोनी, डॉ. अखिलेश सिन्हा, आरिफ हुसैन, सुशील उपाध्याय, सावन सर, डा. समित सिन्हा, मुकेश कुमार, नकुल, अनिल, डाइटिशियन राजशेखर सनी, मंगलेश, सुरेंद्र गुप्ता, अजय वर्मा, शैलेश कुमार 'राम जी' ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनायें दी।

यह भी पढ़े 21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक