बलिया में विवाहिता की तहरीर चार नामजद, बड़ी संगीन हैं आरोप

बलिया में विवाहिता की तहरीर चार नामजद, बड़ी संगीन हैं आरोप

Ballia News : बांसडीह कोतवाली पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर छोटकी सेरिया गांव निवासी पति, सास, देवर, बुआ व अन्य के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

क्षेत्र के छोटकी सेरिया गांव निवासी संगीता गुप्ता ने आरोप लगाया है कि  दस मई 2023 को मेरे पिता के घर रसड़ा थाना क्षेत्र के नराछ गांव से मेरी शादी छोटकी सेरिया गांव निवासी लव कुमार उर्फ सोनू गुप्ता के साथ हुआ था। शादी में मेरे पिता ने चार लाख रूपया व अन्य सामान दिया था। शादी के बाद से ही मेरे पति लव, सास रेखा देवी, देवर कुश कुमार गुप्ता, पति की बुआ शीला तथा शीला की बेटी स्वीटी मुझे दहेज के लिए मिलकर प्रताड़ित करने लगे।

लोक लाज के कारण चुप रही तथा उत्पीड़न सहती रही। मेरे पति, देवर व अन्य बाइक व सामान के लिए सोमवार को मारपीट कर घायल कर दिए, जिससे मेरी तबियत खराब हो गया हैं। पुलिस ने संगीता की तहरीर पर बीएनएस की धारा 115 (2), 85, 351 (3), 352 के तहत सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच किया जा रहा है।

यह भी पढ़े Ballia News : आपरेशन से प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल सील

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद