Flood In Ballia : सांसद सनातन पांडेय ने लिया बाढ़ और कटान क्षेत्र का जायजा, अधिकारियों से बोले...

Flood In Ballia : सांसद सनातन पांडेय ने लिया बाढ़ और कटान क्षेत्र का जायजा, अधिकारियों से बोले...

बैरिया, बलिया : सुरेमनपुर दियराचंल के गोपाल नगर टाड़ी के कटान पीड़ितों का हाल जानने गुरुवार को सपा सांसद सनातन पांडे पहुंचे। सांसद ने कटान पीड़ितों से उनके मुश्किलों की जानकारी ली। मौके पर मौजूद उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार, तहसीलदार सुदर्शन कुमार, अधिशासी अभियंता (बाढ़ खंड) संजय मिश्रा के साथ बैठक कर विचारों का आदान-प्रदान किया।

सांसद ने कहा कि दिरांचल को बचाने के लिए बड़ी कटान रोधी योजना बनाकर उसे यहां लागू करने की आवश्यकता है। कटानरोधी कार्य में नेताओं का हस्तक्षेप ना हो। यह भी सुनिश्चित होना चाहिए, अन्यथा सुरेमनपुर दियराचंल की स्थिति भी दुबे छपरा की तरह हो जाएगी। जहां कटान रोधी कार्य के नाम पर काफी दिनों से सरकारी धन का बंदरबाट किया गया है। सांसद ने अधिकारियों से कहा कि उन्हें कटान पीड़ितों ने बताया है कि जिन सात कटान पीड़ितों को आवासीय भूमि का पट्टा दिया गया है, उस पर पहले से ही लोगों का घर बना हुआ है।

इस पर उप जिलाधिकारी ने जांच करने का भरोसा देते हुए कहा कि सभी कटान पीड़ितों को आवासीय भूमि का पट्टा उपलब्ध कराया जाएगा। यहां ग्राम समाज की जमीन तलाशी जा रही है। नहीं मिलने पर जमीन खरीद कर बसाने के लिए आवंटित की जाएगी। सांसद ने नदी के मुंहाने पर बसे लोगों से आग्रह किया कि अपने जान माल की सुरक्षा के मद्देनजर अपना घर खाली कर बाढ़ राहत केंद्र में चले जाएं। जब स्थानीय लोगों ने उप जिलाधिकारी से राशन किट की मांग की तो उन्होंने कहा कि जिले स्तर पर टेंडर हो रहा है।

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

जल्दी राशन किट उपलब्ध कराया जाएगा। फिलहाल बाढ़ राहत केंद्र में दोनों टाइम भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था है। आप लोग वहां चले जाइए। सांसद के साथ उप जिलाधिकारी के अलावा संजय मिश्रा, अजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनोद यादव सहित सपा के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के आने की सूचना पर सभी अधिकारी गोपाल नगर टाढ़ी पर पहुंचे थे, किंतु रास्ते में पेड़ गिर जाने के कारण जिलाधिकारी वापस लौट गये, लेकिन मौके पर सांसद पहुंच गए।

यह भी पढ़े 23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी