बलिया में थाने पहुंचा पति-पत्नी का झगड़ा, दोनों ने एक दूसरे पर कराया मुकदमा

बलिया में थाने पहुंचा पति-पत्नी का झगड़ा, दोनों ने एक दूसरे पर कराया मुकदमा

Ballia News : पति-पत्नी का विवाद थाने पहुंच गया। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी, जिसमें दोनों के परिवार के लोग भी शामिल है। पुलिस ने दोनों ओर से मिली तहरीर के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मामला उभांव थाना क्षेत्र का है।

बहटापुर मठिया निवासी कन्हैया ने रविवार को उभांव पुलिस को तहरीर दी है। उसका कहना है कि रविवार को पत्नी कंचन ने मयका मऊ जनपद के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बरहिया से परिजनों को बुला लिया। आरोप है कि पत्नी के साथ उसके पिता राधेश्याम, मां राजकुमारी व साले अभिषेक उर्फ गोलू ने मारपीट कर घायल कर दिया।

उधर, कंचन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पति मारपीट कर रहा था। इसकी सूचना मां-बाप को दी तो वह पहुंच गये। इसके बाद पति कन्हैया, उसके पिता रामविलास, भाई सहती व धर्मवीर ने हम सभी को मारपीट कर घायल कर दिया। इस सम्बंध में उभांव पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़े उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबाल टीम घोषित : बलिया के तीन खिलाड़ी चयनित, मैनेजर होंगे नीरज राय

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे