बलिया में दो छात्रों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पिता-पुत्र गिरफ्तार

बलिया में दो छात्रों पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, पिता-पुत्र गिरफ्तार

बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के ब्रह्मइन गांव में कुल्हाड़ी से मारकर दो छात्रों को घायल कर दिया गया। पीड़ित छात्रों के बाबा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अंकित पासवान पुत्र जुगुल पासवान व जुगुल पासवान पुत्र रामनाथ (निवासीगण : ब्रह्माईन, सुखपुरा, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। 


ब्रह्माइन गांव के एक निजी विद्यालय से पढ़कर छात्र समीर (14) पुत्र सुरेन्द्र पासवान तथा मंटू चौहान (14) पुत्र हरे राम चौहान अपने घर हनुमानगंज लौट लौट रहे थे। आरोप है कि दोनों छात्र ब्रह्माइन रोड पर पहुंचे थे, तभी अंकित पासवान पुत्र युगल पासवान (निवासी ब्रह्माइन) ने अपने पिता व चाचा के कहने पर समीर के ऊपर कूल्हाड़ी से वार कर दिया। बचाव में मंटू के हाथ‌ में भी गम्भीर चोट आई। समीर के बाबा की तहरीर पर धारा 307, 506 भादवि व 4/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार वर्मा मय हमराह एचसी सुनील यादव व जितेन्द्र मौर्या तथा कां. राजन गौड़ शामिल रहे।

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia News : 119 शिकायतों में 12 का निस्तारण, डीएम ने लेखपाल और कानूनगो को किया सस्पेंड

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार